Monday, 27 May 2013

तेरा आना... !!




तेरे आने का असर... तेरे आने की खबर
देख ज़रा... मुझसे क्या सब कह रही हैं...

ये हल्की-हल्की  पवन... क्यूँ मुझे मोहने  लगी|
बरसेंगे  बादल... देखो कलियाँ भी खिलने लगी|
कौन जाने क्या रुत छाये...अब बरसों बाद
क्यूँ ये मन गाने लगा है... इस तरह बरसों बाद 

तेरा इंतज़ार करती निगाहेंक्या और कैसे कहेंगी सब
वो लबों की ख़ामोशीतुम खुद ही समझ जाना।
अब तकदीर हमारीये कलम क्या लिखेगी
खुद रब् ने नवाज़ाअपनी रहमत से
ये साँसे क्या कहेंगीतुम खुद ही समझ जाना।

-''आरोही''

2 comments:

  1. आरोही जी ...

    बहुत ही भावपूर्ण रचना **
    बधाई !!

    सादर
    अनुराग त्रिवेदी - एहसास

    ReplyDelete